उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर सनगांव मोड के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के शान्तिनगर मोहल्ला निवासी किशनपाल का 36 वर्षीय पुत्र मनोज आज सुबह बाइक पर सवार होकर मलवां जा रहा था। जब वह नेशनल हाइवे 2 पर सनगांव मोड के पास पहुंचा तभी उसकी बाइकअनियंत्रित होकर बाइक गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल हो इलाज के लिए जिला पहुंचाया। जहा ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share