G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली के क्षेत्र के नौबस्ता बाईपास चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार दुकानदार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे साइकिल सवार की घटना स्थल पर मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी बाईपास नौबस्ता रोड़ निवासी 62 वर्षीय दुकानदार रामजीत पाल अपनी दुकान का सामान लेने के लिए खागा कस्बे के अंदर जा रहा था। तभी अज्ञात कार ने साईकिल सवार दुकानदार को जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गया। स्थानीयों ने उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया। जहाँ डाक्टरों ने जांच के उपरांत उसको मृत घोषित कर दिया। हादसें की जानकारी परिजनों को हुईं तो रोते विलखते हुए अस्पताल पर पहुँचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रामजीत पाल नौबस्ता बाईपास चौराहे पर पान की गुमटी खोल रखा है। वह दूकान का सामान लेने के लिए वह साइकिल से कस्बे के अंदर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया तो लोगो ने इलाज के लिए हरदो स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं सभी की शादी हो चुकी है। कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्र ने बताया कि घटना करने वाले फरार कार चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share