उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बंधवा के समीप अनियंत्रित बाइक सवार बिजली के पोल से टकरा गया। जिससे बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी घायलो के परिजनों को हुई तो तुरंत अपने वाहन से उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के ललौली कस्बा के हजरतगंज मोहल्ला निवासी एजाज उद्दीन का 26 वर्षीय पुत्र अजहर उद्दीन और मोहल्ला निवासी शकील का 20 वर्षीय पुत्र शुऐब दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर बहुवा किसी काम से जा रहे थे। जब उनकी बाइक थाना क्षेत्र के बंधवा के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई।

जिससे बाइक पर सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना घायलो के परिजनों को हुई तो तुरंत अपने वाहन से उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायलो की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

