उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज सदर नगर पालिका परिषद के वार्ड राधानगर, मलाका में संचालित एम०आर०एफ० सेन्टर व ट्रॉमल मशीन का रविन्द्र सिंह जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। मलाका एम०आर०एफ० सेन्टर में नगर पालिका की प्रतिदिन 40 मिनी टिपर वाहन द्वारा कचरा पहुँचाया जाता हैं। जिसमें सूखे कचरे के निस्तारण एम०आर०एफ० सेन्टर की मशीनो व 30 टन प्रतिदिन की क्षमता की ट्रॉमल मशीन द्वारा कराया जाता हैं तथा गीले कचरे का निस्तारण एम०आर०एफ० सेन्टर के कैम्पस में निर्मित कम्पोस्ट पिट के माध्यम से कराया जाता हैं। जिलाधिकारी द्वारा एम०आर०एफ० सेन्टर में स्थापित फटका, कन्वेयर बेल्ट, श्रेडर, बेल प्रेस आदि मशीनो की विस्तृत रूप से जानकारी ली गयी तथा कम्पोस्ट पिट के माध्यम से हो रहे गीले कचरे के निस्तारण व ट्रॉमल मशीन की गहन निगरानी की।

निरीक्षण के दौरान स्थापित समस्त मशीनों के बारे में तकनीकी एवं विस्तृत जानकारी रविन्द्र कुमार अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद द्वारा दी गयी। प्लान्ट में लॉगबुक तथा वाहन आवागवन रजिस्टर का अवलोकन जिलाधिकारी द्वारा किया गया। सम्पूर्ण निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा ट्रॉमल मशीन से कनेक्टेड कन्वेयर बेल्ट को आगे विस्तार किये जाने हेतु तथा पूर्व से एम०एस०डब्ल्यू० (म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट) 55 टन प्रतिदिन क्षमता के प्लांट में स्थापित पुरानी जीर्ण-क्षीर्ण मशीनो की मरम्मत के स्थान पर आवश्यकतानुसार नवीन ट्रॉमल मशीन को क्रय कर प्लांट को संचालित किये जाने एवं प्लान्ट के अन्दर स्थापित अन एरोबिक कम्पोस्ट पिट के निर्माण हेतु निर्देश दिये गये तथा मौके पर उपस्थित अपर जिलाधिकारी द्वारा सेग्रिगेशन के पश्चात अवशेष सामग्री पंजीकृत रिसाइक्लर को विक्रय किये जाने हेतु तथा प्लांट को प्रतिदिन पूर्ण क्षमता के साथ संचालित कराते हुए शत-प्रतिशत कचरे का निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेंद्र प्रताप व अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

