G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद कस्बे के अमौली चौराहे से ई-रिक्शा में बैठ कलाना गांव में एक दंपति को उतार कर चालक डेढ़ लाख रुपए कीमत के जेवरात भरा बैग ले कर मौके से फरार हो गया। पीड़ित दंपति ने घटना की तहरीर देकर रिक्शा चालक को तलाश करने के लिए मांग किया है। घटना स्थल पर पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे की मदद से तलाश करने के लिए प्रयास कर रही है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के कलाना गाँव निवासी हरी प्रसाद ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि वह रविवार को शाम 3 बजे बजे अपनी पत्नी एवं बच्चों तथा एक बकरी सहित रिस्तेदारी से वापस आकर जहानाबाद कस्बे के अमौली चौराहे से गांव कलाना जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठ गये थे। रिक्शा में सवारियां अधिक होने के कारण रिक्शा चालक ने उनका बैग रिक्शा के छत में रख दिया। जिसमे डेढ़ लाख रुपए कीमत के जेवरात थे। गांव कलाना पहुंचने पर ई-रिक्शा चालक ने हम सभी को ई- रिक्शा से उतारने के तत्काल बाद बैग सहित रिक्शा लेकर भागने लगा। ई-रिक्शा का पीछा करने के बाद वह भाग जाने में सफल हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। रिक्शा चालक की खोजबीन की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share