G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली पुलिस व एसओजी, सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा स्थानीय कोतवाली पर पंजीकृत चोरी के मुकदमे का खुलासा करते हुए अन्तर्जनपदीय 02 शातिर चोरों को गिरफ्तार करते हुए चोरी से सम्बंधित माल मशरुका (आभूषण) व 2.5 लाख रुपये नगद व एक अदद पिकअप बरामद कर लिया।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में एसओजी, थाना कोतवाली नगर पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा सदर कोतवाली पुलिस ने नगर क्षेत्र के महर्षि चौराहा के पास दौराने चेकिंग स्थानीय कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 509/2024 धारा 331 (4)/305 BNS से सम्बन्धित आरोपी इरसाद पुत्र इसाक व उर्फ मुमताज अहमद निवासी पठान मोहल्ला आबूनगर थाना कोतवाली, रीशू पासवान पुत्र श्रीराम उम्र 22 वर्ष निवासी झाऊपुर पुलिया थाना राधानगर जनपद को मय चोरी हुए माल मशरुका 2.5 लाख रुपये नगद व दो अदद अंगूठी पीली धातु व एक अदद गिलास सफेद धातु, एक अदद कटोरी सफेद धातु, एक अदद चम्मच सफेद धातु व तीन जोड़ी पायल सफेद धातु व आठ अदद विछिया सफेद व एक अदद कमर करधनी सफेद धातु व 10 अदद चाँदी का सिक्का व 08 जोड़ी कड़ा सफेद के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमें में अपराध धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए गिरफ्तार आरोपी इरसाद व रीशू पासवान को आवश्यक कार्यवाई नियमानुसार की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share