उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के धनाजीपुर गांव के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से दबकर किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के धनाजीपुर गांव निवासी स्वर्गीय कन्हैया लाल का 32 वर्षीय पुत्र मुकेश ट्रैक्टर पर बीज लाद कर घर लौट रहा था। जब ट्रैक्टर गांव के समीप पहुंचा तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर पर सवार किसान मुकेश की दबाकर दर्दनाक मौत हो गई। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

