G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार गाँव में शनिवार की शाम खाना बनाते समय अचानक वृद्ध अचेत हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ला रहे थे तभी उसकी रास्ते मे मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मौहार गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्ध रमेश कुमार शनिवार शाम अपने कमरे बैठा खाना बना रहा था। तभी अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई और वह गिरकर अचेत हो गया। आस-पास के लोगो उपचार के लिए अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते के उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गांव वालो के अनुसार वृद्ध की ठण्ड लगने से मौत हुयी है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही इस बात की पुष्टी हो पायेगी कि वृद्ध की मौत ठण्ड लगने से हुयी या फिर आकस्मिक मौत।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share