ऋषिका बनी खेलो भारत की प्रांत संयोजक व देवेश को मिला प्रांत कार्यसमिति का दायित्व उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर प्रांत का 64वाँ प्रांत अधिवेशन वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की कर्मभूमि में 22-25 दिसंबर को संपन्न हुआ।जिसमे चार दिनों तक एबीवीपी के फतेहपुर जिले के एक सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ताओं ने झांसी में संगठन से जुड़ी कार्यपद्धति एवं महत्वपूर्ण बातें सीखी। इसी अधिवेशन के अंतिम घोषणा सत्र में जिले के कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमें ऋषिका तिवारी को खेलो भारत का प्रांत संयोजक, देवेश पांडेय को प्रांत कार्यसमिति सदस्य एवं महक, अनूप सिंह परमार, राजन मौर्य, सुमित मिश्रा को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व दिया गया। नगर सोशल मीडिया संयोजक वैभव श्रीवास्तव ने दी जानकारी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share