उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत।किशनपुर दादों यमुना ब्रिज को जोड़ने वाला तुर्की पुल टूटने से महीनों से बड़े वाहनों का आगमन धड़ाम रहा है। लेकिन क्षेत्र के किसानों एवं समाजसेवियों द्वारा पीडब्ल्यूडी के सहयोग से वैकल्पिक मार्ग बनाकर आगमन शुरू कर दिया गया है । जिससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। लोकसभा चुनाव से पहले किशनपुर दादों यमुना ब्रिज बनकर तैयार हुआ था। जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आगमन होने लगा था। परंतु यमुना में आई बाढ़ के बाद उसके सहायक तुर्की पुल का अप्रोच टूट कर गिर गया था। जिसके बाद से बड़े वाहनों का आवागमन बंद हो गया। सिर्फ बाइक और पैदल राहगीर निकल पा रहे थे जिससे क्षेत्रीय राहगीरों के साथ व्यापारी और बड़े वाहन स्वामी खासा परेशान थे। मोरंग कारोबारी जितेंद्र सिंह, भगोना राम, कस्बा के किसान तेज बहादुर सिंह, जगदीश सिंह, मृदुल अग्निहोत्री, राजेन्द्र सिंह, नरेंद्र सिंह, गंगा बिशुन, महेश सिंह, प्रताप यादव, बउवा यादव आदि ने अपनी जेब से खर्च कर वैकल्पिक रास्ता बनवा दिया जिससे किशनपुर दादों ओवरब्रिज द्वारा वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। वाहनों का आगमन शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। किशनपुर दादों ओवरब्रिज बंद होने से क्षेत्र के लोगों को लगभग पचास किलोमीटर की दूरी तय कर बांदा जाना पड़ता था।लोक निर्माण विभाग के अभियंता प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि वैकल्पिक रास्ता बनने की जानकारी मिली है। निश्चित तौर पर राहगीरों को राहत मिलेगी आवागमन बहाल किया जाएगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share