उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के सरांय मोहन सलेमपुर गांव में झूठी गवाही देने से इंकार करने पर दबंगों ने घर मे घुसकर तांडव किया। पीड़ित का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व मेरे परिवार के ही सतीश सोनी ने चौबीस हजार रुपए में अपनी मोटर साइकिल अपने ही गांव के राजेंद्र साहू के हाथ में 24 हजार में गिरवी रख दिया था। तभी कल 14 जनवरी को लगभग 6 बजे सतीश सोनी उसके घर आया और उसको गवाह बनाकर मोटर साइकिल को 24 हज़ार के बजाय 10 हजार बोलवाने को कहा उसने झूठ बोलने से मना कर दिया।


तभी रात्रि करीब 11 बजे उसके घर सतीश अपने साथी अंशू , सूरज लोधी, आदि के साथ लाठी, दंडों के को लेकर दरवाजे पर पहुंचकर पहले गली गलौज किए फिर उसके घर वालों ने गाली देने से मना किया तो सतीश सोनी व उसके साथियों ने मारपीट शुरू कर दिया।थोड़ी देर बाद घर में तोड़ फोड़ भी शुरू कर दिए। मारपीट के दौरान कुछ लोगों को चोटें भी आई। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। वही थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय का कहना है कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। उचित कार्यवाई की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share