G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों से कहा कि अपने दायित्वों का निर्वाहन जिम्मेदारी के साथ करते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि संस्थागत प्रसव बढ़ाने का प्रयास किया जाय, के लिए जिन स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्टॉफ नर्स नहीं है, की संबद्धता की जाय एवं जनपद में 18 ए–पीएचसी प्रसव के लिए क्रियाशील नहीं है में तत्काल प्रसव के लिए सभी व्यवस्थाएं करते हुए क्रियाशील कराए। साथ ही की निरंतर निगरानी बनाए रखे। उन्होंने समीक्षा के दौरान ब्लॉक तेलियानी में आभा आईडी बनाए जाने की प्रगति कम पाए पर एमओवाईसी एवं डीसीपीएम से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश एवं एक वर्ष के बच्चों में इमोनईजेशन की प्रगति 20 प्रतिशत से कम होने वाले केन्द्रों के प्रभारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए। उन्होंने स्वास्थ्य से सम्बंधित संचालित योजनाओ व कार्यक्रमो की प्रगति की अद्यतन स्थिति को जाना और संबंधितो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराते हुए सभी जांचे व अनुमन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराये साथ ही गर्भवती महिलाओ व बच्चों का टीकाकरण समय से कराते हुए पोर्टल पर फीड कराये एवं हाईरिस्क गर्भवती महिलाओ की नियमित जाँच कराए साथ है सभी अनुमन्य स्वास्थ्य सुविधाएं संवेदनशीलता के साथ मुहैया कराये।

उन्होंने कहा कि सभी लाभार्थीपरक योजनाओ से लाभार्थियों से लाभांवित करने के लिए समय से शत प्रतिशत भुगतान किया जाय। उन्होंने कहा स्वस्थ केन्द्रों में भर्ती प्रसूताओं/मरीजों को मीनू के अनुसार गुणवत्तायुक्त भोजन, नाश्ता दिया जाय साथ ही इसकी निगरानी बनाए रखे। बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि आर0बी0एस0के0 टीम के द्वारा विद्यालयों /आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के स्वास्थ्य जांच के लिए जो तिथि निर्धारित की गई है उस दिन बच्चों की अधिक से अधिक उपस्थिति कराए। यूनिसेफ के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि हथगाम ब्लॉक के आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों के वजन, लम्बाई की माप की प्रगति कम है, जिस पर जिलाधिकारी ने बाल विकास परियोजना अधिकारी से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए। बी0एच0एस0एन0डी0 दिवस में सभी अनुमन्य जांचे/स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाय। उन्होंने कहा कि आशा एवं अंगनबाडी कार्यकत्रियो के मध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और आवश्यकता अनुसार नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र मे जांचे व दवाएं दिलाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राजीव नयन गिरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 इस्तियाक अहमद, सीएमएस पी0के0 सिंह, डीपीएम लालचंद्र गौतम, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब सिंह यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित समस्त एमओवाईसी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share