उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां ब्लाक के संदीपनी पब्लिक स्कूल अदमापुर कोरसम में स्व अमरजीत सिंह जनसेवक की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर प्रभारी मंत्री अजीत पाल ने पहुंचकर जनसेवक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। शनिवार सुबह से ही जनपद के माननीय सहित क्षेत्रीय जनता विद्यालय पहुंच कर चित्र पर पुष्प अर्पित किए। श्रृद्धांजलि सभा में भक्ति गीतों ने सभी का मन मोहा। कार्यक्रम में सभी के भोजन की ब्यवस्था कराई गई थी। कार्यक्रम के आयोजक स्व अमरजीत सिंह जनसेवक के बड़े पुत्र आशीष सिंह सोनू ने सभी आए हुए आगंतुकों का आभार जताया। इस मौके पर जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, नायब तहसीलदार रचना यादव, महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा, रिषभ सिंह, अरूण शुक्ला,लालू सिंह, कैलाश सिंह सहित लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share