Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के सुजावलपुर गांव में किशोर ने पेट में चाकू मार कर खुद को घायल कर लिया। जिसकी जानकरीं परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुजावलपुर गांव निवासी पूर्वीदीन के 15 वर्षीय पुत्र विमल ने घर के अंदर पेट में चाकू मार कर खुद को घायल कर लिया।

जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By