उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील क्षेत्र में मुख्य चिकित्साधिकारी ने नयन गिरि एवं बिंदकी सीएचसी डॉ पुष्कर कटियार के साथ कस्बे में संचालित हो रही अवैध क्लीनिकों में छापेमारी किया गया। जिससे झोला छाप डॉक्टर अपनी दवाखाने बंद कर भाग गए। कस्बा क्षेत्र में संचालित हो रही एक प्रसस्ति क्लीनिक को सीज कर दिया गया। यह दवाखाना पूरी तरह अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। संचालक अपने निजी दवाखाने में ही प्रसव के केस करवाता था। कुछ दिन पहले प्रसव दौरान तीन शिशुओ की मौत हो चुकी थी। इसके अलावा मुख्य चिकित्साधिकारी नयन गिरि ने पांच करोड़ की लागत से तैयार हो रहें सीएचसी जो कि दपसौरा गांव में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। जिसका संचालन 31 मई तक शुरू हो जाएगा। मेडिकल विभाग में सामग्रियों मैटीरियल की गुडवत्ता को जांचा परखा गया। इस मौके पर राजीव नयन गिरि ने चांदपुर गांव में मौजूद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निर्माण कराये गए अतिरिक्त प्रसव कक्ष का फीता काटकर उदघाटन किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुशील तोमर चांदपुर डॉक्टर नवीन सिंह , डॉ धर्मेंद्र सारिका सचान स्टाफ नर्स के साथ आशा भी मौजूद रही। इसके अलावा अमौली सीएचसी का निरीक्षण सीएमओ नयन गिरि ने कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिसर की सफाई व्यवस्था के साथ दवाओं की जांच की प्रसव कक्ष में जाकर निरीक्षण कर इमरजेंसी वार्डो को भी देखा और विभागीय कर्मचारियों को कडें निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी कमियाँ मिली तो कड़ी कार्रवाई किया जायेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share