G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के नरतौली गांव में शादी वाले घर में खेल रही मासूम बच्ची खौल रही दाल के भगोने पर गिरी तो दाल बच्ची के ऊपर पलट गई। जिससे बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई, हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप मच गया। तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नरतौली गांव निवासी कमलेश कुमार के घर में कल लड़की की बारात आनी है। आज मैन के दिन घर पर मेहमान जमा है। सभी के लिए भागोन में बनी दाल रखी थी तभी कमलेश के छोटे भाई धर्मेंद्र की 1 वर्षी पुत्री श्वेता खेलते हुए दाल के भगोने पर जा गिरी और खौल रही दाल उसके ऊपर पलट गई। जिससे श्वेता गंभीर रूप से झुलस गई हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी विवेक कुमार व पायलट संकीर्ण के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share