Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे के समीप पिकअप की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शाह कस्बा निवासी राम नारायन का 24 वर्षीय पुत्र सुरेश बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था तभी कस्बे के समीप पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया।

जिससे बाइक चालक सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और अपने प्राइवेट चार पहिया वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहन ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे। तभी परिजन उसको शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By