उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाने की पुलिस ने नेशनल हाइवे 2 के सर्विस लेन पर बर्थडे पार्टी कर रास्ते को अवरुद्ध कर आवागमन को बाधित करने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना थरियांव पुलिस द्वारा 20 फरवरी को नेशनल हाइवे के सर्विस लेन पर 4 आरोपीगण द्वारा बर्थडे पार्टी कर आवागमन अवरुद्ध एवं लोक न्यूसेन्स की स्थिति उत्पन्न किया गया था, जिसको तत्काल संज्ञाने लेते हुए। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्द मु0अ0सं0 47/2025 धारा 285/270 बीएनएस पंजीकृत करते हुए आवश्यक नियमानुसार कार्यवाई कर थाना क्षेत्र के बिलन्दा चबरारी गाँव निवासी भुल्लन के 21 वर्षीय पुत्र साहिल, गाँव निवासी स्व0 अनिल कुमार के 22 वर्षीय पुत्र आकाश गुप्ता, गाँव निवासी जितेन्द्र दूबे के 25 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार और गाँव निवासी निराले के 22 वर्षीय पुत्र फैजान को गिरफ्तार किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share