G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर शुक्ला होटल के समीप बाईकों की भिड़ंत में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के सरांय शहजादे गाँव निवासी श्याम बिहारी का 25 वर्षीय पुत्र विमल बाइक पर सवार होकर कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दूधी कगार जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर शुक्ला होटल के समीप पहुंची तभी दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनो बाइक सवार घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ से डॉक्टर ने प्राथमिक।उपचार के बाद विमल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share