G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के समीप ओवर ब्रिज के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दम्पति सहित तीन लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कौशाम्बी जनपद के भरनडे गाँव निवासी तेजी लाल का 55 वर्षीय पुत्र श्रीराम अपनी 50 वर्षीय पत्नी केशपति और 24 वर्षीय पुत्र दीपक के साथ बाइक पर सवार होकर फतेहपुर जनपद के अशोथर थाना क्षेत्र के कटरा गाँव अपने मामा के घर आ रहा था। वहॉँ का स्वर्ग वास हो गया था उनके अंतिम संस्कार में समीप होना था। जब बाइक खागा कोतवाली क्षेत्र के ओवर ब्रिज के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार सभी घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर सभी का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share