उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के घटका खेडा गाँव में संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत हो गयी। वहीं मृतका के भाई ने ससुराली जनो पर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद सभी ससुराली जन मौके से फरार है। जानकारी के अनुसार हमीरपुर जनपद के रहने वाले कृष्णा कुमार ने अपनी 32 वर्षीय पुत्री दीपमाला की शादी 2019 में घटका गांव निवासी जालिम सिंह पुत्र रामप्रताप के साथ किया था। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। बीती शाम संदिग्ध अवस्था में उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के भाई लालजी ने बताया कि शादी के बाद कुछ महीना तक तो सही रहा बाद में ससुराली जन दहेज में दस लाख रूपये की मांग को लेकर आये दिन उसकी बहन को प्रताडित करते थे। भाई ने बताया कि चार लाख रूपये दे दिये गये थे। उसके बावजूद भी बहन को मारते पीटते थे मांग पूरी न होने पर उसकी बहन की हत्या कर आरोपी पति राम प्रताप, सास मीरा देवी, व ससुर जालिम सिंह मौके से फरार हो गये है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share