G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव के समीप बीती देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख कानुपर के लिए रिफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार उन्नाव जनपद के थाना सोहरामऊ गांव रूद्रबार निवासी रामविलाश का 20 वर्षीय पुत्र बीपेश अपने साथी रवि निवासी अर्जुनामऊ जनपद उन्नाव के साथ रायबरेली किसी काम से जा रहा था। जैसे ही यह लोग असनी गांव के समीप पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बिपेश की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि साथी रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी 108 एम्बुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने उसकी हालत चिन्ताजनक देखते हुये कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share