उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव की लिंक रोड पर बाइक सवार ने साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चक्की गांव निवासी स्वर्गीय श्रीपाल का 53 वर्षीय पुत्र विजय बहादुर जो मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रोज की भांति वह मजदूरी करने थाना क्षेत्र के सौरा गांव गया था। बीती देर शाम वापस घर लौटते समय जब उसकी साइकिल सौरा लिंक रोड पर पहुंची तभी बाइक सवार ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार मजदूर विजय बहादुर घायल हों गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती करे उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share