G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के मोहन का पुरवा अतरहा गांव के समीप खेतों में लगे ट्यूबवेल पर गए किसान को भैंसे ने हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मोहन का पूरवा अतरहा गांव निवासी सुखराम का 35 वर्षीय पुत्र रतन गांव के समीप स्थित खेतों में लगे ट्यूबवेल पर गया था। तभी वहां उसको भैंस ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share