G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अदमापुर गाँव के समीप नहर में दो युवक के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी करने पर पता चला दोनो बाइक सवारो की पुलिया से टकरा नहर में गिरने से मौत हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो शव को बाहर निकाल कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही क्षेत्राधिकारी बिंदकी ने बताया दिनांक 25 2022 को रामु सविता निवासी ग्राम मवइया थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर ने थाने में लिखित सूचना दिया कि उनका 25 वर्षीय भतीजा विनय और उनका ममिया ससुर श्यामू दोनो मोटर साइकिल से रात्रि में निकले थे। जो आदमपुर नहर पुल से टकराकर पानी में गिर गए जिससे दोनों की मौत हो गई दोनों का पंचनामा कारवाकर विधिक कार्यवाई की जा रही है।

By

Share
Share