उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के सभापुर गाँव के समीप बीती रात अपनी नाव में सो रहा वृद्ध गंगा में गिर गया। जिसका शव आज सुबह घटना स्थल से पुलिस ने बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सभापुर गांव निवासी स्व0 छोटे लाल का 70 वर्षीय पुत्र देवदत्त जो रोज की भांति गंगा नदी में अपने ही नाव पर सोता था। बीती रात सोते समय अचानक वह गंगा में गिर गया जिससे डूबकर उसकी मौत हो गयी। आज सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन मौके पर पहुचे लेकिन देवदत्त न दिखाई दिया। घर वालो को शक हुआ तो पुलिस को सूचना कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर आई पुलिस ने गोताखोर की मदद से वृद्ध का शव बरामद किया और पंचनामा भर पोस्टमर्तम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share