उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियांव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान महाविद्यालय में ओटी फ्लोर चतुर्थ तल, सी०एस०एस०डी, लॉड्री, किचन एवं आडीटोरियम का का जायजा लिया। साथ ही मोर्चरी से सम्बन्धित भूमि का निरीक्षण किया गया और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रधानमंत्री दिव्याशा केन्द्र की स्थापना अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाँव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में ही की गयी है, का भी निरीक्षण किया । दिव्याशा केन्द्र का शुभारम्भ माह अक्टूबर, 2025 में किया गया है। प्रधानमंत्री दिव्याशा केन्द्र का संचालन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर के द्वारा किया जा रहा है। अब तक लगभग 500 दिव्यांगजन एवं वरिष्ठजनों को कृत्रिम अंग / सहायक उपकरणों से लाभान्वित कराया जा चुका है। इसके साथ ही भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निलगम (एलिम्को) कानपुर के द्वारा आसरा सेन्टर शाहजहानपुर चौडगरा, फतेहपुर में संचालित किया जा रहा है। जिसके द्वारा यदि किसी दिव्यांगजन या वरिष्ठजन को दिये गये कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण टूट जाते है उनकी मरम्मत की आवश्यकता होने पर आसरा सेन्टर में उपस्थित होकर आपने उपकरणों की मरम्मत करायी जा सकती है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री दिव्याशा केन्द्र का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कराया जाये, जिससे अधिक से अधिक दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को कृत्रिम अंग / सहायक उपकरणों से लाभान्वित कराया जा सके। इस मौके पर निरीक्षण के समय प्रधानाचार्य, चिकित्सा महाविद्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, परियोजना प्रबन्धक एवं स्थानिक अभियन्ता, लेखाकर आदि उपस्थित रहे। जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि दिव्यांगजनों के लिए पंजीकरण हेतु आवश्यक प्रपत्रः- 1. दिव्यांगता प्रमाण पत्र।, 2. यू०डी०आई०डी० ।, 3. आधारकार्ड।, 4. आय प्रमाण पत्र, 5. एक पासपोर्ट साईज की फोटो। -: वृद्धजनों के लिए पंजीकरण हेतु आवश्यक प्रपत्रः- 1. आधारकार्ड।, 2. आय प्रमाण पत्र ।, 3. एक पासपोर्ट साईज की फोटो।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

