उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के गौरी ग्राम सभा के मजरे भुनई का पुरवा गांव, में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से दो सगे भाइयों के घर चलकर खाक हो गए। घर गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया सूचना मिलने पर हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक ऊषा मौर्या मौके पर पहुंचीं और आर्थिक मदद की। जानकारी के अनुसार गौरी मजरे भुनई का पुरवा गांव निवासी उदल और अमर सिंह सगे भाइयों के घर में आग लग गई जिससे गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया। गांव वालों ने सबमर्सिबल चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। बिजली के लिए अवर अभियंता से अनुरोध किया गया था, तब सबमर्सिबल चल पाया। काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी गांव पहुंची और सुलगती आग को पूरी तरह ठंडा किया। युवा सपा नेता राहुल यादव ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से उदल के घर से लगी और दूसरे भाई के घर को भी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक ऊषा मौर्या अपने पुत्र विकल्प मौर्य के साथ मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और आर्थिक मदद किया।उन्होंने कहा कि हर संभव प्रशासन से भी मदद दिलाई जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share