उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सुल्तानपुर घोष थाने की पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्चे को मात्र तीन घंटे के अन्दर उसके परिवारीजन को खोजकर सुपुर्द किया गया। आज 13 अप्रैल को ग्राम संवत थाना खागा हाल पता ग्राम विक्रमपुर थाना सुल्तानपुर घोष जनपद निवासी जो माया भठ्ठा अल्लीपुर जीता थाना कडाधाम जनपद कौशाम्बी में काम करते है। जिनका 8 वर्षीय बच्चा भटककर धूमनकुंआ चौकी चौराहा तरफ रोते हुए जाते हुए राहगीर राकेश को मिला जिसके द्वारा नाम पता पूछने पर सही पता न बताने पर राहगीर उपरोक्त के द्वारा थाना स्थानीय पर लाया गया। थाना पुलिस द्वारा अथक प्रयास कर 03 घण्टे के अन्दर माता पिता से बिछडे हुए बच्चे को उसके पिता को सूचित कर थाना बुलाकर उनके पुत्र आर्यन उम्र 08 वर्ष को सुपुर्द किया गया। अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिवारीजन द्वारा स्थानीय पुलिस की प्रशंसा व पुलिस का धन्यवाद व्यक्त किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share