G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाने की पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5.104 किलो ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया।पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ की बिक्री व तस्करी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में किशनपुर थाने की पुलिस द्वारा थानां क्षेत्र के नरैनी गाँव के यू0पी0 मार्का ईंट भट्ठे के पास से आरोपी रितिक सैनी पुत्र नरैश सैनी निवासी ग्राम झाल थाना असोथर उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 किलो 104 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 290/2025 धारा 8/20/29 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी रितिक सैनी को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजा गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share