उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिदंकी तहसील क्षेत्र के अमौली ब्लाक के खजुरिया गांव में शनिवार को धनुष यज्ञ लीला का आयोजित की गई। धनुष यज्ञ लीला में जनक ने सीता स्वयंवर रचा। राजा जनक के आमंत्रण पर मिथिला में देश-विदेश के पहुंचे। किंतु शिव धनुष को तिल भर नहीं टार सकें। इससे विचलित होकर जनक ने कहा पृथ्वी वीरों से खाली है। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्रीराम ने अजगव को दो भागों में विभाजित कर दिया। राम के साथ सीता का विवाह संपन्न हुआ। धनुष टूटने की जानकारी मिलते ही परशुराम मिथिला पहुंचे और शिव धनुष तोड़ने वाले को अपना शत्रु बताया कर युद्ध करने के लिए ऐलान किया। लक्ष्मण परशुराम के बीच चार घंटे तक वेद शास्त्रों का संवाद चलता रहा। परशुराम और लक्ष्मण के बीच श पुरुषार्थ शब्द पर तीखा संवाद एक घंटे तक छिड़ा रहा। परशुराम ने कहा कि पुरुषार्थ करने वाले मनुष्य धर्म, मोक्ष प्राप्त करते हैं। लक्ष्मण ने परशुराम की बात काटते हुए कहा पुरुषार्थ करने वाले व्यक्ति अज्ञानता के कारण ईश्वर कृपा प्राप्त नहीं कर पाते हैं। इसके पूर्व मध्य रात्रि हास्य कलाकार की प्रस्तुति देकर श्रोताओं की तालियां गूंज उठी।।इस मौके पर असेन्द्र अवस्थी, ओम अवस्थी, सुभाष अवस्थी, रोहित शुक्ला, पंकज शुक्ला उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share