G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के कसेरवा गांव के समीप तालाब के किनारे से ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने लगभग पॉच दिन पुराना अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। शव इतना सड़ चुका था कि पहचान करना भी मुश्किल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नही हो सकी है। वही क्षेत्र में शव मिलने से लोगों में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। कुछ लोगों का कहना है कि युवक की हत्या कर शव को यहॉ लाकर फेंक दिया है। वही पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर इस बात की पुष्टि हो पायेगी कि युवक की हत्या की गई है या कुछ और ?

By

Share
Share