उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के सकत हिम्मतपुर गांव में महिला ने घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सकत हिम्मतपुर गांव निवासी अंकुल पासवान की 24 वर्षीय पत्नी रंजना देवी ने शाम लगभग 7:00 बजे घर के अंदर दरवाजा बंद करके पंखे के हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के पिता रामप्रताप निवासी घनसूरपुर ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी 2022 में ननका के पुत्र अंकुल पासी के साथ की थी कुछ महीने तो ठीक ठाक रहा बाद में ससुराली जन दहेज में अंगूठी व सोने की चैन की मांग को लेकर पुत्री को प्रताडित करते थे। मांग पूरी न होने पर पति व ससुराली जनो ने उसकी पुत्री को मारने पीटने के बाद हत्या कर दी और हत्या को आत्म हत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पाट के बाद ही सच्चाई सामने आयेगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share