उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के दुगरेई गाँव में चार दिन पूर्व छज्जा तोडते समय गिर कर मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे चार दिन बाद उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार दुगरई गांव निवासी बुद्दा प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र सन्तोष कुमार विगत 25 अप्रैल को विजय प्रताप कोटेदार के घर में छज्जा गिरा रहा था। तभी अचानक नीचे गिर कर घायल हो गया था। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जोनिहा में भर्ती कराया गया। दो दिन बाद शहर के श्याम नर्सिग होम में लाया गया। जहां सोमवार की शाम जवाब मिलने पर घर वाले उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। वही सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
