G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे के चौराहे पर दो बाइकों की आपस मे भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के किशन दासपुर गांव निवासी श्यामलाल का 19 वर्षीय पुत्र अभिषेक बाइक पर सवार होकर किसी काम के लिए निकला था।

जब वह हुसैनगंज चौराहे पर पहुंचा तभी सामने से आए दूसरे बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें अभिषेक घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हुसैनगंज पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share