उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की कोतवाली क्षेत्र के पुरइन गांव में वैवाहिक समारोह के समापन बाद टेंट का सामान खोलते समय मजदूर की एचटी लाइन की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से झुलस गया। जिसको उसके परिजन उपचार के लिए सीएचसी लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड दिया। मृतक के परिजनो ने हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली क्षेत्र के शुकरूपुर मजरे कटोघन गांव निवासी चंद्रपाल पासवान का 20 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार टेंट हाउस में एक वर्ष से मजदूरी करता था। मृतक के पिता चंद्रपाल ने बताया कि सोमवार को पुरइन गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम था। जहां पर मेरा बेटा टेंट का सामान लगाने गया था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सुबह लगभग छः बजे टेंट हाउस के अन्य मजदूरों के साथ सामान हटाने में जुटा था तभी टेंट में लगे लोहे के पाइप हटा रहा था और उसके ऊपर से गुजरी एचटी लाइन में पाइप छू जाने से करेंट की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर गया।

घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक के परिजन को घटना की जानकारी दी। तभी उसके परिजन व ग्रामीण गंभीर रूप से झुलसे युवक को आनन-फानन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पर डाक्टरो ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दिवंगत दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई सत्यम पढ़ाई करता है। पिता किसानी करते हैं। घटना की सूचना पर पूरे घर मे कोहराम मचा है। प्रभारी निरीक्षक हेमंत मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, मौके पर पुलिस बल को मौके पर भेजा गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share