G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के राधा नगर थाना क्षेत्र के अंदौली पुलिया के समीप अज्ञात वाहन नाबालिग बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे किशोर रोड़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नई बस्ती राधा नगर निवासी सुदीप का 15 वर्षीय पुत्र जोएश उर्फ कृष्ण सिंह घर से बाइक पर सवार होकर किसी काम से किसी के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक थानां क्षेत्र के अंदौली पुलिया के समीप पहुंची। तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक कृष्ण रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीयों ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दिया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे परिजनो ने अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share