G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें की खागा कोतवाली क्षेत्र के खैरई गाँव के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास आमने-सामने से बाइक पर सवार चाचा भतीजे की ज़ोरदार भिडन्त हो गई। जिसमे दोनों रोड पर गिरकर चाचा भतीजा दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादशे की जानकारी उनके परिजनों को हुई तो घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पाई गांव निवासी स्व. दुलारे का 60 वर्षीय पुत्र रामराज बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम से गया था। वापस घर लौटते समय जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के खैरई गाँव के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची तभी सामने से बाइक पर सवार होकर उसके भाई जिला लाल का 18 वर्षीय पुत्र मांझा आ गया।

जिससे दोनों बाइको की आमने-सामने से जोरदार भिडन्त हो गई और दिनों बाइक सवार चाचा भतीजा घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share