उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में आज सुबह घरेलू सामान लेने रोड पर आई दो बहनों को तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे दोनो किशोरियां रोड पर गिरकर घायल हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे परिजनों ने उनको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचाया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार राधानगर थाने के समीप निवासी गुलाब शर्मा की 10 वर्षीय पुत्री संजना देवी और थानां क्षेत्र के मलाका गाँव निवासी अमर सिंह की 15 वर्षीय पुत्री लीला वती दोनो आज सुबह घर का सामान लेने सड़क पर आई थीं।

तभी पीछे से आई तेज रफ्तार अज्ञात कार दोनों को टक्कर मारते हुए निकल गई। मौके पर मौजूद स्थानीयों ने घटना की सूचना परिजनों को दिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन दोनों किशोरियो को अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By