Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पुरानी कटरी बरुहा गांव के समीप सीएनजी ऑटो ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार भाई-बहन व मासूम सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पुरानी कटरी बरुहा गांव निवासी रमेश का 21 वर्षीय पुत्र राम शंकर अपनी 16 वर्षीय बहन शांति देवी और 2 वर्षीय भांजा आयुष पुत्र सुमित निवासी उन्नाव जनपद के गंगा बहराइच थाना क्षेत्र के बेनी पुरवा गांव निवासी को बाइक पर सावर कर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। जैसे ही बाइक गांव के बाहर पहुंची तभी सीएनजी ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक राम शंकर उसकी बहन शांति देवी व भांजा आयुष तीनों रोड़ पर गिरकर घायल हो गए।

घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By