G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र के मलूकबारी कछरा गाँव में सोमवार देर शाम सर्पदंश से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। क्षेत्र के मलूकबारी गांव निवासी भोल्लू पासवान का 35 वर्षीय पुत्र गोवर्धन पासवान सोमवार देर शा्म खेतों की तरफ गया था। जहां उसे जहरीले सर्प ने डस लिया जीसके बाद वह दौड़कर घर आया और परिजनों से सर्प काटने की बात बताई। और अचेत हो गया जिसके बाद परिजन आनन-फानन गोवर्धन को सीएचसी हरदो ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

By

Share
Share