उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में समाज वादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का प्रयागराज से कानपुर जाते समय फतेहपुर पहुंचने पर समाजवादी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत फॉर्म-7 के कार्यों पर विशेष जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ डटे रहने के निर्देश दिए। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि फॉर्म-7 से संबंधित प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए, किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या शिकायत की स्थिति में तत्काल पार्टी को सूचित किया जाए तथा सभी फॉर्मों का विस्तृत विवरण प्रदेश कार्यालय को अनिवार्य रूप से भेजा जाए। इस दौरान मौके पर ही सपाइयों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को फॉर्म-7 की हार्ड कॉपी एवं उसका पूरा विवरण भी उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर कोरी समाज के इंजीनियर सिद्धार्थ गौतम द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को “कबीर एकता महासभा” की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, पूर्व प्रमुख नंदकिशोर पाल, जिला सचिव हीरालाल साहू, बाबा साहेब वाहिनी के जिला अध्यक्ष डॉ. अमित पाल, बाबा साहेब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव फूल सिंह मौर्य, नागेंद्र यादव, सुहैल खान हेमू, वीरेंद्र यादव, डॉक्टर सचान, आनंद गौतम, नीरज पाल, रामचंद्र पाल, इंद्राज पाल, दिलीप पाल, श्रीकांत पाल, दिनेश पाल बौरा सहित सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share