G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में गुरुवार को हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डाल का पुरवा एवं पतरिया में विधायक निधि से निर्मित सीसी मार्गों का विधायक ऊषा मौर्य ने लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया गया। इस अवसर पर विधायक ऊषा मौर्य ने कहा कि इन सड़कों के बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। ग्रामीणों ने सीसी मार्ग बनने पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लिए एक उपयोगी विकास कार्य बताया। कार्यक्रम के दौरान युवा सपा नेता विकल्प मौर्य, प्रधान मुन्ना मौर्य, सेक्टर प्रभारी बाबू सिंह यादव, प्रधान सुनीता देवी, पूर्व प्रधान बिंदा मौर्य, मोहम्मद ताहिर, रंजीत मौर्य, अनिल मौर्य, मोनू यादव, राजेश मौर्य, शिव विशाल मौर्य सहित अन्य समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share