उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के चकेहड़ी गांव की मोड़ के समीप ऑटो और बाइक की ज़ोरदार भिडन्त हो गई। जिसमें छह लोग घायल हो गए, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बलुवापुर गाँव निवासी श्याम लाल का 40 वर्षीय पुत्र विजय शंकर अपनी 35 वर्षीय पत्नी रूबी देवी, 8 वर्षीय पुत्र राज और 6 वर्षीय पुत्री लाडो को बाइक पर सवार कर घर से किसी काम से निकला था।

जब उसकी बाइक मलवा थानां क्षेत्र के चकेहड़ी गाँव की मोड़ के समीप पहुंची तभी कोतवाली क्षेत्र के आलिया मऊ गाँव निवासी स्व. शिव बहादुर का 38 वर्षीय पुत्र राहुल ऑटो चलाता हुआ आ गया। तभी बाइक और ऑटो की ज़ोरदार भिड़ंत हो गई।

जिसमें बाइक चालक विजय शंकर उसकी पत्नी रूबी देवी पुत्र राज और पुत्री लाडो सहित चार लोग घायल हो गए वही ऑटो चालक राहुल व ऑटो पर सवार कोतवाली क्षेत्र के उमर गहना गाँव निवासी स्व. बंसी लाल का 50 वर्षीय पुत्र रमेश चंद सहित कुल 6 लोग घायल हो गए।

तभी रास्ते से गुज़र रहे चार पहिया वाहन चालको ने गम्भीर रूप से घायलो को अपने वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वही घटना की सूचना पर पहुंची सरकारी एम्बुलेन्स की ईएमटी उर्मिला व पायलेट शैलेन्द्र कुमार ने बाकी घायलो को इलाज के लिए एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर सभी का इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share