उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के केन्द्रीय बजट प्रेस-वार्ता उपरांत उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा जेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित,,कार्यकर्ता बैठक,, में कार्यकर्ताओं से भेंट की गई। जहां जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश के कोने कोने में भाजपा का परचम लहराने में पार्टी की राष्ट्रीय नीतियों के साथ ही एक एक कार्यकर्ता की वह शक्ति है‌। जिसे वह दिन रात बिना किसी लोभ लालच के पार्टी को मजबूत करने में लगाता है। हमारे कार्यकर्ता हमारी अनमोल पूंजी है। उन्होंने कहा कि 2024 के बाद देशभर में पांच राज्यों में चुनाव हुए जिनमे हम चार राज्यों में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने में सफल हुए हैं। इसके पीछे आप कार्यकर्ताओं की ताकत ही संगठन को मजबूत प्रदान करता है। इस मौके पर उपस्थित कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल द्वारा गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी को अपनी मजबूत भूमिका निभानी चाहिए। क्योंकि हमारे लिए एसआईआर का फुलफॉर्म सिर्फ भारतीय रहें हैं। उक्त बैठक में जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, विधायक कृष्णा पासवान, राजेंद्र पटेल, विकास गुप्ता, जयकुमार सिंह जैकी, पूर्व मंत्री रणवेंन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, दिनेश बाजपेई, प्रमोद द्विवेदी, मुखलाल पाल, जिला महामंत्री महामंत्री पुष्पराज पटेल नीरज सिंह, उदय लोधी, जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ वर्मा, अर्चना त्रिपाठी, अपर्णा सिंह गौतम, शैलेन्द्र रघुवंशी, जिला मंत्री कुलदीप सिंह भदौरिया, मनोज मिश्रा मनु, रेखा मिश्रा, सुशीला मौर्या पुष्पा पासवान, मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह सुमित द्विवेदी उमेश गुप्ता, शुभम् तिवारी, विवेक श्रीवास्तव, मनोज गांधी, अभिजीत भारती, विजय प्रताप सिंह, अमित शिवहरे, जीतू सिंह गौतम, विकास पासवान, ज्योति प्रवीण अजय सिंह रिंकू लोहारी, जसवंत गिहार,सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी ब्लाक प्रमुख व पार्टी के जिला पंचायत सदस्य व कार्यकर्ता बंन्धु उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!