उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के पूरे अधारी गांव के समीप दोस्तों के साथ खेल रहा किशोर साथियों का धक्का लगने से गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पूरे अधारी गाँव निवासी मो० नईम का 14 वर्षीय पुत्र आवेश गांव के समीप अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। तभी दोस्तों का धक्का लगने से वह गिरकर घायल हो गया।

घटना की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचकर घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुँचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंची उसकी माँ नाजमी ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share