उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में बड़े धूमधाम के साथ भगवान नंदी की शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई जहां पर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भगवान नंदी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद की कामना की है। जानकारी के अनुसार खजुहा ब्लाक क्षेत्र के गांव अमेना के गौरी शंकर मंदिर में भगवान नंदी की मूर्ति की स्थापना की गई।आयोजक द्वारा गांव के समस्त मंदिरों में पूजा अर्चना करने के बाद धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली गई शोभा यात्रा का जगह-जगह पर भक्तों ने फूल मालाओं से स्वागत किया वही मूर्ति स्थापना के बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया भगवान शिव शंकर में आयोजक बावन मिश्रा द्वारा रुद्राभिषेक का भी आयोजन किया गया साथ ही शिव मंदिर पर पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा भी स्थापित की गई ग्रामीणों ने शिव मंदिर पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया इस मौके पर राकेश द्विवेदी सर्वेश द्विवेदी अवधेश द्विवेदी विनोद तिवारी अभिषेक द्विवेदी जयप्रकाश द्विवेदी आनंद शुक्ला श्रवण अवस्थी भोला यादव नयन सिंह यादव पन्ना लाल यादव पन्नालाल कुशवाहा अनुज दिक्षित किशन तिवारी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!