उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के डिघरूवा गांव के समीप अज्ञात तेज रफ्तार डीजे के वाहन ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दो दम्पत्ति रोड पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालात गम्भीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चौतारा गांव निवासी 29 वर्षीय दीपक अपनी 26 वर्षीय पत्नी संगीता को बाइक पर सवार कर घर जा रहा था। जब उनकी बाइक थानां क्षेत्र डिघरूवा गांव के समीप पहुंची तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डीजे के वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया।

जिससे बाइक पर सवार दम्पत्ति गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना राहगीरों ने फोन कर सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 102 एंबुलेंस के ई.एम.टी सीमा देवी व पायलट संदीप ने दोनों घायल को जहानाबाद सीएचसी पहुँचाया। जहां डॉक्टरों ने घायलो कि हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

