उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सरदारपुर गांव में घर के अंदर मोबाइल चार्जिंग में लगाते समय करंट की चपेट में आकर महिला झुलस गई। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सरदारपुर गांव निवासी मुकेश के 30 वर्षीय पत्नी रेशमा आज सुबह अपने घर के अंदर अपना मोबाइल चार्जिंग में लगा रही थी। तभी बिजलीं के करंट की चपेट में आकर झुलस गई।

जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप मच गया। परिजन तुरंत अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। रेशमा के साथ अस्पताल पहुंचे उसके पति मुकेश ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share