उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बैरमपुर गांव के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के गहरु खेड़ा गांव निवासी स्वर्गीय रामचंद का 30 वर्षीय पुत्र सुभाष चंद बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बैरमपुर गांव के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन की टक्कर से सुभाष घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share